खानपुर: खानपुर क्षेत्र के गाँवों में पंचायती राज चुनाव की आरक्षण लॉटरी का आज से होगा आगाज
खानपुर क्षेत्र के गाँवों की पंचायती राज चुनाव की आरक्षण लॉटरी का आज से आगाज होगा। उपखंड अधिकारी खानपुर रजत कुमार विजयवर्गीय ने आज बुधवार को सुबह 10:00 बजे के लगभग बताया कि आज 23 सितंबर को प्रधान जिला परिषद सदस्य पंचायत समिति सदस्य के आरक्षण का फैसला होगा। 24 सितंबर को सरपंच वार्ड पंच की आरक्षण लॉटरी निकाली जाएगी तभी चुनावी दावेदारों का भविष्य निश्चित होगा ।