टीकमगढ़: टीकमगढ़: वैशाली नगर में करंट लगने से महिला की हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ वैशाली नगर में एक महिला को करंट लग गया। महिला का नाम जूली यादव बताया गया है। परिजन ने बताया कि महिला अपने घर में कूलर चालू करने के लिए विद्युत तार लगा रही थी इसी दौरान अचानक उसकी करंट लग गया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। आनन फानन में परिजन महिला को जिला अस्पताल लाए जहां उसका उपचार किया जा रहा है।