करौली: गोपालपुर में राजकीय विद्यालय का दौरा विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने किया, 2 हॉल और एक कक्षा कक्ष के निर्माण की घोषणा
करौली गोपालपुर स्थित राजकीय विधालय की खस्ता हालत की शिकायत के बाद क्षेत्रीय विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने सोमवार दोपहर 1:00 बजे विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूल की दीवारों में दरारें मिलीं।छत का प्लास्टर झड़ रहा था। कक्षाओं की संख्या भी कम थी। विधायक ने मौके पर ही विधायक कोष से दो हॉल और एक अतिरिक्त कक्षा कक्ष के निर्माण की घोषणा की।