करौली: मदनमोहनजी मंदिर में रियासतकालीन परंपरा के अनुसार नंदोत्सव पर्व पर पूर्व नरेश कृष्णचन्द्र पाल ने लुटाई छांक
मिनी वृंदावन के नाम से प्रसिद्ध जन जन के आराध्यदेव मदनमोहन मंदिर करौली में नंदोत्सव का आयोजन किया गया। रियासत कालीन परंपरा के अनुसार कृष्ण जन्माष्टमी के दूसरे दिन 17 अगस्त रविवार को दोपहर 3 बजे के करीब राजभोग आरती के बाद दचका दौंद का कार्यक्रम हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं को मौसम फल, सब्जी व मिठाई की छांक के सहित रंग मिश्रित हल्दी, दही, पानी की बौछार की।