करौली: मदनमोहनजी मंदिर में जन्माष्टमी पर्व पर 186 साल पुरानी परंपरा के तहत नंदबाबा का सजाया गया दरबार
जन के आराध्य मदनमोहनजी मंदिर करौली में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विशेष आयोजन के तहत शहर में जगह-जगह सजावट के साथ-साथ सुबह से ही रात 12 तक श्रद्धालुओं का मदना के दरबार में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस दौरान 186 साल पुरानी परंपरा के तहत नंदबाबा का दरबार मंदिर प्रांगण में सजाने सहित ढाडा-ढाडी नृत्य के तहत मिनी वृदांवन की झलक नजर आने से वातावरण धर्ममय रहा।