करौली: बालघाट किरवाड़ा के पास गंभीर नदी पर बने एनीकट में तैरता मिला अज्ञात युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी, नहीं हुई शिनाख्त
बालघाट थाना के गांव किरवाड़ा के पास गंभीर नदी एनीकट में अज्ञात युवक का शव तैरता मिला जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सोमवार सुबह 8 बजे नदी में युवक के शव के मिलने की सूचना पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।लोगों ने बालघाट थाना पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को नदी से बाहर निकलवाया। मृतक के शव के शिनाख्त के लिए प्रयास किया जा रहे हैं।