रफीगंज: रफीगंज के गोपालपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, 10 लोग घायल, CHC में कराया गया भर्ती
रफीगंज के गोपालपुर गांव में सोमवार की संध्या जमीन विवाद को लेकर मारपीट की घटना घटित हुई है। दोनों पक्ष से10 लोग घायल हो गए। दोनों पक्ष के घायलों को इलाज के लिए रफीगंज CHC में स्थानीय लोगों द्वारा भर्ती करवाया गया। सोमवार संध्या 7:30 में घायलों ने इलाज के दौरान बताया कि जमीन विवाद को लेकर मारपीट की घटना घटित हुई । पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।