नीम चक बथानी: सरेन पंचायत स्थित मंझौली गाँव के पनसला में गौवर्धन पूजा के अवसर पर कुश्ती के दंगल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
नीमचक बथानी के सरेन पंचायत स्थित मंझौली टोला पनसला में गौवर्धन पूजा के अवसर पर सोमवार दोपहर कुश्ती के दंगल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस्लामपुर, लखीसराय, नरावट, पुनाड के पहलवान शामिल हुए। इस्लामपुर के इंद्रजीत कुमार को प्रथम व पुनाड के रणवीर कुमार को द्वितीय पुरस्कार अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया। दोनों पहलवान को नकदी सहित अन्य उपहार प्रदान किया गया।