सरीला: सरीला के दांदौ गांव में जानवर बांधने को लेकर विवाद के चलते दबंगों ने वृद्ध दंपति के साथ घर में घुसकर की जमकर मारपीट
सरीला तहसील क्षेत्र के दांदौ गांव में आज शुक्रवार को जानवर बाँधने को लेकर हुए विवाद के चलते लगभग आधा दर्जन दबंगों ने घर में घुसकर वृद्ध दंपति के साथ गाली गलौज कर दंपति की बेरहमी से पिटाई कर घायल कर दिया। तथा बुजुर्ग दंपत्ति को जान से मारने की धमकी दे डाली। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों ने घायल दंपति को सरीला सीएचसी में भर्ती कराया।