आमला: कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय ने आमला के विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र, लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत
Amla, Betul | Sep 2, 2026 बुधवार को दोपहर 12 बजे बैतूल जिला कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय ने आमला क्षेत्र के विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने और उसे हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अनुशासन, समय प्रबंधन और सकारात्मक सोच को जीवन में अपनाने की सीख दी।