मड़ावरा: क़ुर्र्ट गाँव में उर्द की फसल काटते समय आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक किसान की हुई दर्दनाक मौत
क़ुर्र्ट गाँव में उर्द की फसल काटते समय आकाशीय बिजली की चपेट में आ जाने से एक किसान की मौत हो गयी। बताया गया है कि रविवार की शाम करीब 4 बजे जब किसान अन्य लोगों के साथ अपने खेत में उर्द की फसल काट रहा था तभी अचानक से आकाशीय बिजली गिर गई जिसकी चपेट में किसान आ गया। इसके बाद परिजनों द्वारा इसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा लाया गया।