हमीरपुर: नजरपुर में संचालित युग चेतना महाविद्यालय में संपन्न हुई टैलेंट हंट प्रतियोगिता
नजरपुर में संचालित युगचेतना महाविद्यालय मे रविवार को टैलेंट हंट प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। प्रतियोगिता में कस्बे के अलग अलग इंटर कॉलेजों के 658 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। युगचेतना महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महाविद्यालय में टैलेंट हंट प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को सम्पन्न हुआ।