हमीरपुर: थाना के महेरा गांव की महिला ने घर गायब हुए पुत्र की खोजबीन के लिए थाने में दी तहरीर।
थाना के महेरा गांव की महिला प्रेम रानी पत्नी नाथूराम निषाद ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि शादी शुदा एकलौता पुत्र घर से बिना जानकारी के दिए घर से गायब हो गया है थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पिता पुत्र ने करीब एक सप्ताह पहले दुर्गा धाम मंदिर में रहने वाले पुजारी के साथ मारपीट की थी जिसका मुकदमा पंजीकृत हैं।