ग्वालियर में लव मैरिज के बाद बढ़ा विवाद, प्रेमी जोड़े ने SP ऑफिस पहुंचकर मांगी सुरक्षा...
ग्वालियर में अपनी पसंद से शादी करने वाले एक बालिग प्रेमी जोड़े ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। जानकारी के मुताबिक, दोनों ने आर्य समाज मंदिर में विवाह किया था, लेकिन इस शादी से युवती का परिवार नाराज है। युवती का आरोप है कि परिजन उसे और उसके पति को लगातार परेशान कर रहे हैं और जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। दंपती ने यह भी आरोप लगाया कि पति के परिवार के सदस्यों और उसकी बहनों को थाने बुलाकर परेशान किया जा रहा है। अब नवविवाहित जोड़े ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और अपनी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।