ग्वालियर में स्कूल बसों की सघन चेकिंग, सुरक्षा उपकरणों की हुई जांच,
बच्चों की सुरक्षा को लेकर ट्रैफिक पुलिस सक्रिय, फायर एक्सटिंग्विशर से लेकर स्पीड लिमिटिंग डिवाइस तक परखी गई व्यवस्था,
ग्वालियर। स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और सड़क हादसों की रोकथाम के लिए ग्वालियर ट्रैफिक पुलिस ने स्कूल बसों एवं अन्य परिवहन वाहनों की सघन चेकिंग की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर डीएसपी ट्रैफिक अजीत चौहान के निर्देशन में ट्रैफिक थाना झांसी रोड प्रभारी वंदना राजावत और सूबेदार आयुष मिश्रा की टीम ने वाहनों में लगे सुरक्षा उपकरणों की जांच की।
चेकिंग अभियान के दौरान सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में सार्वजनिक सेवा वाहनों में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (VLTD), इमरजेंसी बटन और स्पीड लिमिटिंग डिवाइस (SLD) के प्रभावी संचालन पर विशेष ध्यान दिया गया।
पुलिस टीम ने स्कूल बसों एवं अन्य परिवहन वाहनों में लगे फायर एक्सटिंग्विशर, फायर अल