चंदला: तहसीलदार पर अभद्रता और धक्का-मुक्की का आरोप, पत्रकारों ने कार्रवाई के लिए कलेक्टर के नाम चंदला तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
छतरपुर। चंदला तहसील परिसर में पत्रकारों ने तहसीलदार दिनेश कुमार खटीक के खिलाफ ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। पत्रकार सचिन रूपोलिया ने सोमवार को शाम 4 बजे आरोप लगाया है कि 24 सितंबर को आदिवासी की जमीन पर कथित अवैध कब्जे की शिकायत को लेकर सवाल करने पर तहसीलदार ने अभद्रता की और मोबाइल छीनने व धक्का-मुक्की का प्रयास किया।