लखीसराय: विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता राजगीर के लिए रवाना
विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता गण गुरुवार की पूर्वाह्न 9:30 पर प्रांत स्तरीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेने के लिए लखीसराय से राजगीर के लिए प्रस्थान किए। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया।कार्यकर्ताओं ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग में संगठन की कार्यप्रणाली, अनुशासन, सेवा कार्य प्रशिक्षण पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।