*बस्ती: छावनी थानाध्यक्ष राणा डी.पी. सिंह का औचक निरीक्षण, बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था परखी*
*बस्ती, 07 अक्टूबर 2026।* पुलिस अधीक्षक *डॉ. यशवीर सिंह* के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक *श्यामकांत* के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी हर्रैया *सुश्री स्वर्णिमा सिंह* के पर्यवेक्षण में आज छावनी पुलिस ने अपराध रोकथाम के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया।
अभियान का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक *राणा डी.पी. सिंह* ने किया। उन्होंने थाना क्षेत्र के चौकी विक्रमजोत तथा चौकी केनौना में बैंक ड्यूटी व अवैध मादक पदार्थों के संदिग्ध स्थानों पर आकस्मिक चेकिंग की। चेकिंग के दौरान उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक विक्रमजोत, SBI बैंक विक्रमजोत, ग्राहक सेवा केंद्र SBI विक्रमजोत तथा PNB बैंक छावनी का निरीक्षण किया गया। जहाँ CCTV कैमरा नहीं लगे थे, वहाँ तत्काल कैमरा लगवाने का निर्देश दिया गया।
*प्रभारी निरीक्षक राणा डी.पी. सिंह* ने ड्यूटी पर तैनात चौकी प्रभारी व हल्का प्रभारी को समय से ड्यूटी पर उपस्थित रहने तथा संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की गहनता से चेकिंग करने के सख्त निर्देश दिए। अपनी कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले *राणा डी.पी. सिंह* ने बैंक से निकलने वाले ग्राहकों को भी जागरूक किया कि वे बड़ी रकम लेकर निकलते समय सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। थानाध्यक्ष की इस सक्रियता से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप है, वहीं आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। उनके नेतृत्व में छावनी पुलिस लगातार अपराध पर अंकुश लगाने के लिए तत्पर है और क्षेत्रवासियों ने इस पहल की सराहना की है।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Oct 7, 2026