नईसराय: बिजली कंपनी द्वारा बकायादार किसानों पर की कार्रवाई, किसी किसान का ट्रांसफार्मर उठाया तो किसी का उतारा तार
सिंचाई का सीजन शुरू होते ही बिजली कंपनी ने बकायदारों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बताते हैं कि शुक्रवार दोपहर दो बजे बिजली कंपनी द्वारा कई बकायादार किसानों के खिलाफ कार्रवाई की है। इस दौरान किसी किसान का ट्रांसफार्मर उठाया तो किसी किसान की बिजली की लाइन का तार उतार लिया। बिजली अधिकारियों ने बताया कि, सिंचाई के लिए सैकड़ों किसानों ने स्थाई कनेक्शन ले रखे हैं