देवेंद्रनगर: देवेंद्रनगर बांध हादसा: नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, कार्रवाई का दिया आश्वासन
मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार आज पन्ना से सतना जाते समय देवेंद्रनगर पहुंचे। यहां उन्होंने 21 अक्टूबर को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान देवेंद्रनगर बांध में डूबने से जान गंवाने वाले दो युवकों, आयुष अग्रवाल और कृष्णा सोनी, के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान परिजनों ने हादसे के लिए शासन-प्रशासन की कथित लापरवाही