जखनिया: विधान परिषद चुनाव को लेकर गाजीपुर में प्रशासन अलर्ट, 23 अक्टूबर को मतदान; डीएम ने राजनीतिक दलों को दिए निर्देश
गाजीपुर में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट है। 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई