सिमडेगा: तामड़ा कुम्हारटोली नहर में डूबने से एक व्यक्ति की मौत, पुलिस कर रही छानबीन
सिमडेगा सदर थाना क्षेत्र के तामड़ा कुम्हारटोली नहर में डूबने से सावनाटोली निवासी कुलदीप डुंगडुंग नामक व्यक्ति की मौत हो गयी। जानकारी मिलने पर सोमवार की सुबह 8:00 बजे सदर थाना की पुलिस पहुंची और मृतक के शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कयास लगाया जा रहा है कि रविवार के सामने ही डूबने से उसकी मौत हुई थी, इधर पुलिस जांच कर रही है।