फर्रुखाबाद: गुरुगांव के देवी मंदिर के प्रांगण में बलवा ड्रिल अभ्यास किया गया, दंगाइयों से निपटने व भीड़ नियंत्रण के तरीके सिखाए गए
फर्रुखाबाद में पुलिस अधीक्षक आरती सिंह की मौजूदगी में बलवा ड्रिल का अभ्यास किया गया। गुरुवार को दोपहर 12 बजे से अभ्यास शुरू हुआ। कानून-व्यवस्था बिगड़ने या किसी अप्रत्याशित स्थिति में पुलिस बल की तत्परता और सामूहिक कार्रवाई की दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया था। यह ड्रिल थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के गुड़गांव देवी मंदिर के प्रांगण में दोपहर के समय आयोजित की