बक्सर: हनुमान नगर मोहल्ले में खिड़की का ग्रिल काटकर चोरी का प्रयास
Buxar, Buxar | Sep 16, 2024 बक्सर नगर के हनुमान नगर मोहल्ले में चोरों ने एक घर का ग्रिल काटकर चोरी करने का प्रयास किया स्थानीय निवासी आकाश सिंह ने इस संदर्भ में मुफस्सिल थाने में आवेदन देकर उचित कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है. थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने भी यह कहा है कि आवेदन मिलने के साथ ही वह उचित कार्रवाई करेंगे.