भगवानपुर: गाजे-बाजे के साथ निकली श्रीकृष्ण प्रतिमा विसर्जन यात्रा, जयकारों से गूंजा दुग्ध समिति चौक भगवानपुर
भगवानपुर दुग्ध समिति चौक स्थित श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पूजा समिति द्वारा आयोजित छह दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पूजा का गुरुवार को भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा विसर्जन के साथ समापन हो गया। प्रतिमा विसर्जन को लेकर पूजा समिति के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया। भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा को आकर्षक ढंग से सजाए गए वाहन पर विसर्जन किया।