शेखपुरा: शेखपुरा एसपी ने पदभार संभालने के बाद में थाना पदाधिकारी के साथ की बैठक चुनाव से पहले फरार वारंटी को जेल भेजने का निर्देश
शेखपुरा एसपी बलिराम कुमार चौधरी ने पदभार संभालने के बाद विभिन्न थाना अध्यक्षों और थाना प्रभारी के साथ पहली बैठक का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से तैयारी में जुट जाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे वारंटी को जेल भेजने का निर्देश दिया। साथ ही वाहन जांच अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया।