जलालाबाद: जलालाबाद के गंगा मंदिर के निकट खाई में पड़े मिले दो ई रिक्शा, पीआरवी पुलिस ने उनको थाने में किया जाम
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के मदनापुर रोड पर स्थित गंगा मंदिर के निकट दो ई रिक्शा सड़क के किनारे खाई में पड़े मिले। पीआरवी 1363 ने तैनात कांस्टेबल रामकुमार महिला सिपाही अंशु बा गाड़ी के चालक श्यामु गश्त के लिए आज सुबह जब गई तो उन्होंने 2 ई रिक्शा को निकाल कर थाने में जमा कर दिए हैं। ई-रिक्शा किसके हैं अभी इसकी पहचान नहीं हो सकी है।