जलालाबाद: जलालाबाद में श्री रामचंद्र मिशन सहज योग साधना का सत्संग का हुआ आयोजन, 30 अप्रैल को मनाई जाएगी बाबूजी जयंती
शाहजहांपुर जनपद के नगर जलालाबाद में श्री रामचंद्र मिशन के पुजारी महेंद्र यादव के आवास पर रामचंद्र मिशन के अनुयायियों का सत्संग का कार्यक्रम हुआ ।जिसमें सहज योग ध्यान के माध्यम से आध्यात्मिक अनुभव कराया गया। महेंद्र यादव ने कहा रामचंद्र मिशन के संस्थापक बाबूजी महाराज की जयंती जन्मोत्सव कार्यक्रम 29 अप्रैल से 1 मई तक शाहजहांपुर में मनाया जाएगा।