जलालाबाद: बार्ड प्रेम नगर में दबंगों ने एक व्यक्ति को पीटा सर फटा पीड़ित ने थाने में दी तहरीर
शाहजहांपुर जनपद के नगर जलालाबाद के वार्ड प्रेम नगर निवासी नन्हेंलाल शर्मा ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके मोहल्ले के ही छून्नू बाबू व उसके पुत्र ने उनके घर में घुसकर उनके साथ लात घुसो से मारपीट की और उनके सर में ईटा मार दिया। जिससे उसका सर फट गया और वह घायल हो गया। पीड़ित नन्हे लाल शर्मा ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।