जलालाबाद: अल्लाहगंज में नोटिसों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने किया धावा, संचालक शटर गिराकर भागे
अल्हागंज, शाहजहांपुर। बिना पंजीकरण संचालित निजी क्लीनिक, जांच लैब और चिकित्सा प्रतिष्ठानों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को अभियान चलाया। नोडल अधिकारी डॉ. इरफान खान ने पुलिस टीम के साथ कस्बे से हुल्लापुर चौराहे तक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। कार्रवाई की भनक लगते ही कई संचालक शटर गिराकर भाग गए। बगिया मोहल्ले के एक क्लीनिक में मरीज मिले,