Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi

जुगनू पंचायत का ऐलान: विधायक के गार्डों पर मारपीट के आरोपों को लेकर 5 जुलाई को चुर्खी में न्याय हुंकार पीड़ित परिवार व सर्वसमाज ने किया शांतिपूर्ण महापंचायत का आह्वान, निष्पक्ष जांच, एफआईआर और न्याय की मांग कालपी/उरई (जालौन) कालपी विधानसभा क्षेत्र में 8 जून को कलेक्ट्रेट परिसर में हुई कथित मारपीट और अभद्र व्यवहार की घटना को लेकर अब विरोध तेज हो गया है। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, जिला जालौन की ओर से 5 जुलाई 2026, रविवार को सुबह 10 बजे चुर्खी में जुगनू पंचायत आयोजित करने की घोषणा की गई है। आयोजकों ने इसे अन्याय के खिलाफ लोकतांत्रिक संघर्ष बताते हुए सर्वसमाज से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। महासभा द्वारा जारी अपील के अनुसार ग्राम कुकुहोनू, ब्लॉक महेवा के करीब 15 युवक गांव की गंभीर विद्युत समस्या के समाधान के लिए जिलाधिकारी जालौन को ज्ञापन देने कलेक्ट्रेट उरई पहुंचे थे। आरोप है कि ज्ञापन देने के बाद बाहर निकलते समय उनकी मुलाकात क्षेत्रीय विधायक से हुई। ग्रामीण अपनी समस्या बता रहे थे, तभी विधायक द्वारा कथित रूप से अपमानजनक भाषा का प्रयोग करते हुए कहा गया कि आपके यहां से हमें पांच वोट मिले थे, फिर काम के लिए हमारे पास क्यों आए हो। आरोप है कि इसी दौरान युवक ओम नारायण मोबाइल से वीडियो बना रहे थे, तभी विधायक के सुरक्षा गार्ड अंकित मिश्रा और एक अज्ञात गार्ड ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की तथा मोबाइल छीनकर वीडियो डिलीट करवा दिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पूरी घटना के दौरान विधायक मौके पर मौजूद रहे और उन्होंने कोई हस्तक्षेप नहीं किया। महासभा का यह भी आरोप है कि बाद में विधायक के पुत्र द्वारा कालपी विधानसभा की जनता को कथित रूप से जुगनू कहकर अपमानित किया गया। इसी विरोध में अब जुगनू पंचायत का आयोजन किया जा रहा है। आयोजकों का कहना है कि यदि जनप्रतिनिधियों के सुरक्षा कर्मियों पर ही जनता से मारपीट और साक्ष्य मिटाने जैसे आरोप लगेंगे तो आम नागरिक न्याय के लिए कहां जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण, संवैधानिक और लोकतांत्रिक तरीके से होगा। महासभा की प्रमुख मांगें 1. घटना की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। 2. आरोपी गार्ड अंकित मिश्रा एवं अज्ञात गार्ड के खिलाफ मारपीट और साक्ष्य मिटाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की जाए। 3. पीड़ितों को न्याय दिलाकर कानून का राज स्थापित किया जाए। नोट : यह महापंचायत पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक तरीके से आयोजित किए जाने की घोषणा की गई है। आयोजकों ने सभी सामाजिक संगठनों, युवाओं एवं सर्वसमाज से अपने सहयोगियों के साथ चुर्खी पहुंचकर लोकतांत्रिक ढंग से न्याय की आवाज बुलंद करने की अपील की है। #JugnuPanchayat #KalpiMangeNyay #JusticeForVillagers #JusticeForKalpi #Jalaun #Kalpi #Churkhi #AkhilBharatiyaKshatriyaMahasabha #लोकतंत्र_की_आवाज #न्याय_की_लड़ाई #जुगनू_पंचायत #जालौन #कालपी #UttarPradeshNews

Kalpi, Jalaun | Jun 29, 2026

MORE NEWS

माधौगढ़ में नाला निर्माण पर बड़ा घोटाले का आरोप, तीन नंबर ईंटों और घटिया सामग्री से बन रहा नाला!

वार्ड-1 में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, शिकायत पर मौके पर पहुंचे जिला योजना समिति सदस्य; जेई बोले— जांच होगी, दोषी मिले तो होगी कार्रवाई

माधौगढ़ (जालौन) नगर पंचायत माधौगढ़ में सरकारी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। 

वार्ड नंबर-1 में सोनू शाक्य के मकान से गुप्ता जी के मकान तक बन रहे नाले के निर्माण में मानकों की खुली अनदेखी किए जाने का आरोप लगने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। 
स्थानीय लोगों का आरोप है कि लाखों रुपये की लागत से बनाए जा रहे नाले में प्रथम श्रेणी की ईंटों के बजाय तीन नंबर की घटिया ईंटों का इस्तेमाल किया जा रहा है। 
इतना ही नहीं, नाले की नींव में निर्धारित मानकों के अनुरूप गिट्टी डालने के बजाय टूटी-फूटी ईंटें भरकर निर्माण कराया जा रहा है।

वार्डवासियों का कहना है कि यदि शुरुआत से ही निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता किया गया तो यह नाला कुछ ही समय में जर्जर हो जाएगा और सरकारी धन की भारी बर्बादी होगी। लोगों ने आरोप लगाया कि जिम्मेदार अधिकारी निर्माण कार्य की निगरानी करने के बजाय सब कुछ जानते हुए भी मौन बने हुए हैं।

मामले की शिकायत मिलने पर जिला योजना समिति सदस्य अरविंद सिंह सेंगर मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मौजूद कारीगरों और कर्मचारियों ने कथित तौर पर बताया कि ठेकेदार देवेंद्र भदौरिया के निर्देश पर तीन नंबर की ईंटों का उपयोग किया जा रहा है। इसके बाद क्षेत्र में लोगों का आक्रोश और बढ़ गया तथा निर्माण की निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई।

वहीं, मामले की जानकारी मिलने पर संबंधित जूनियर इंजीनियर अनिल कुमार ने कहा कि शिकायत प्राप्त हुई है। निर्माण कार्य की जांच कराई जाएगी और यदि गुणवत्ता में कमी या मानकों का उल्लंघन पाया गया तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल यह मामला पूरे माधौगढ़ क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वार्डवासियों ने मांग की है कि निर्माण सामग्री की तकनीकी जांच कराई जाए, दोषियों पर कार्रवाई हो तथा नाला पूरी गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के अनुरूप दोबारा बनाया जाए, ताकि सरकारी धन का सही उपयोग सुनिश्चित हो सके।

नोट: यह समाचार स्थानीय लोगों द्वारा लगाए गए आरोपों, मौके पर हुई शिकायत और संबंधित अधिकारी के बयान पर आधारित है। निर्माण कार्य में अनियमितता की पुष्टि सक्षम विभागीय जांच के बाद ही होगी।

#माधौगढ़ #जालौन #नगरपंचायत #नालनिर्माण #भ्रष्टाचार #घटियानिर्माण #तीननंबरईंट #सरकारीधन #QualityIssue #JalaunNews #UPNews #BreakingNews #GroundReport #LocalNews #PublicIssue #ConstructionScam #Ward1 #Justice #Investigation #HindiNews

माधौगढ़ में नाला निर्माण पर बड़ा घोटाले का आरोप, तीन नंबर ईंटों और घटिया सामग्री से बन रहा नाला! वार्ड-1 में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, शिकायत पर मौके पर पहुंचे जिला योजना समिति सदस्य; जेई बोले— जांच होगी, दोषी मिले तो होगी कार्रवाई माधौगढ़ (जालौन) नगर पंचायत माधौगढ़ में सरकारी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। वार्ड नंबर-1 में सोनू शाक्य के मकान से गुप्ता जी के मकान तक बन रहे नाले के निर्माण में मानकों की खुली अनदेखी किए जाने का आरोप लगने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लाखों रुपये की लागत से बनाए जा रहे नाले में प्रथम श्रेणी की ईंटों के बजाय तीन नंबर की घटिया ईंटों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इतना ही नहीं, नाले की नींव में निर्धारित मानकों के अनुरूप गिट्टी डालने के बजाय टूटी-फूटी ईंटें भरकर निर्माण कराया जा रहा है। वार्डवासियों का कहना है कि यदि शुरुआत से ही निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता किया गया तो यह नाला कुछ ही समय में जर्जर हो जाएगा और सरकारी धन की भारी बर्बादी होगी। लोगों ने आरोप लगाया कि जिम्मेदार अधिकारी निर्माण कार्य की निगरानी करने के बजाय सब कुछ जानते हुए भी मौन बने हुए हैं। मामले की शिकायत मिलने पर जिला योजना समिति सदस्य अरविंद सिंह सेंगर मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मौजूद कारीगरों और कर्मचारियों ने कथित तौर पर बताया कि ठेकेदार देवेंद्र भदौरिया के निर्देश पर तीन नंबर की ईंटों का उपयोग किया जा रहा है। इसके बाद क्षेत्र में लोगों का आक्रोश और बढ़ गया तथा निर्माण की निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई। वहीं, मामले की जानकारी मिलने पर संबंधित जूनियर इंजीनियर अनिल कुमार ने कहा कि शिकायत प्राप्त हुई है। निर्माण कार्य की जांच कराई जाएगी और यदि गुणवत्ता में कमी या मानकों का उल्लंघन पाया गया तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह मामला पूरे माधौगढ़ क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वार्डवासियों ने मांग की है कि निर्माण सामग्री की तकनीकी जांच कराई जाए, दोषियों पर कार्रवाई हो तथा नाला पूरी गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के अनुरूप दोबारा बनाया जाए, ताकि सरकारी धन का सही उपयोग सुनिश्चित हो सके। नोट: यह समाचार स्थानीय लोगों द्वारा लगाए गए आरोपों, मौके पर हुई शिकायत और संबंधित अधिकारी के बयान पर आधारित है। निर्माण कार्य में अनियमितता की पुष्टि सक्षम विभागीय जांच के बाद ही होगी। #माधौगढ़ #जालौन #नगरपंचायत #नालनिर्माण #भ्रष्टाचार #घटियानिर्माण #तीननंबरईंट #सरकारीधन #QualityIssue #JalaunNews #UPNews #BreakingNews #GroundReport #LocalNews #PublicIssue #ConstructionScam #Ward1 #Justice #Investigation #HindiNews

Kalpi, Jalaun | Jun 29, 2026

ऐसा क्या कह गए कदौरा चेयर मैन प्रतिनिधि फोन पर जिसे सुन हो रही जोरो पर चर्चाए ।

आपकी क्या राय है कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं??

ऐसा क्या कह गए कदौरा चेयर मैन प्रतिनिधि फोन पर जिसे सुन हो रही जोरो पर चर्चाए । आपकी क्या राय है कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं??

Kalpi, Jalaun | Jun 28, 2026

कालपी में एक धार्मिक प्रोग्राम में आ रहा विवादों में रहे मौलाना गुलाम जिलानी 

30 जून को कालपी आने की सोशल मीडिया पर चर्चा, जांच की मांग ने पकड़ा जोर 

कालपी (जालौन)
 सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो, पोस्ट और संदेशों में दावा किया जा रहा है कि विवादों में रहे मौलाना गुलाम जिलानी 30 जून 2026 को कालपी आ सकते हैं।
 इन दावों के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और कई लोग उनके दस्तावेजों व अन्य मामलों की जांच की मांग कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर यह भी दावा किया जा रहा है कि अतीत में उनके खिलाफ दर्ज एक मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने भी आवाज उठाई थी। 
हालांकि, इन दावों और उनसे जुड़े सभी तथ्यों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

फिलहाल संबंधित व्यक्ति, स्थानीय प्रशासन या पुलिस की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। 
यदि 30 जून को प्रस्तावित कार्यक्रम या आगमन को लेकर कोई आधिकारिक सूचना जारी होती है, तो उसी के आधार पर आगे की जानकारी सामने आएगी।

 महत्वपूर्ण: यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल दावों और सार्वजनिक चर्चाओं के आधार पर तैयार की गई है।
इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

 आपकी क्या राय है?
क्या ऐसे मामलों में प्रशासन को तथ्यों की निष्पक्ष जांच कर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए?
 अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

#BreakingNews #Kalpi #Jalaun #UttarPradesh #ViralNews #SocialMedia #Investigation #UPPolice #JalaunPolice #HinduJagranManch #LawAndOrder #HindiNews #LatestNews #PublicOpinion #NewsUpdate #TrendingNews #KalpiNews #JalaunNews

कालपी में एक धार्मिक प्रोग्राम में आ रहा विवादों में रहे मौलाना गुलाम जिलानी 30 जून को कालपी आने की सोशल मीडिया पर चर्चा, जांच की मांग ने पकड़ा जोर कालपी (जालौन) सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो, पोस्ट और संदेशों में दावा किया जा रहा है कि विवादों में रहे मौलाना गुलाम जिलानी 30 जून 2026 को कालपी आ सकते हैं। इन दावों के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और कई लोग उनके दस्तावेजों व अन्य मामलों की जांच की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह भी दावा किया जा रहा है कि अतीत में उनके खिलाफ दर्ज एक मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने भी आवाज उठाई थी। हालांकि, इन दावों और उनसे जुड़े सभी तथ्यों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल संबंधित व्यक्ति, स्थानीय प्रशासन या पुलिस की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। यदि 30 जून को प्रस्तावित कार्यक्रम या आगमन को लेकर कोई आधिकारिक सूचना जारी होती है, तो उसी के आधार पर आगे की जानकारी सामने आएगी। महत्वपूर्ण: यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल दावों और सार्वजनिक चर्चाओं के आधार पर तैयार की गई है। इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। आपकी क्या राय है? क्या ऐसे मामलों में प्रशासन को तथ्यों की निष्पक्ष जांच कर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। #BreakingNews #Kalpi #Jalaun #UttarPradesh #ViralNews #SocialMedia #Investigation #UPPolice #JalaunPolice #HinduJagranManch #LawAndOrder #HindiNews #LatestNews #PublicOpinion #NewsUpdate #TrendingNews #KalpiNews #JalaunNews

Kalpi, Jalaun | Jun 28, 2026

पति की शराब की लत से सहमी पत्नी, पैतृक मकान बचाने को उपनिबंधक से लगाई गुहार

पहले बेच चुके हैं पैतृक जमीन, अब इकलौते मकान और दुकानों की रजिस्ट्री रुकवाइए—पत्नी की भावुक अपील

माधौगढ़ (जालौन) परिवार की आखिरी संपत्ति बचाने की गुहार लेकर एक महिला उपनिबंधक कार्यालय पहुंची। 
जगम्मनपुर निवासी दीक्षा पत्नी गौतम रावत ने उपनिबंधक माधौगढ़ को प्रार्थना पत्र देकर अनुरोध किया है कि उनके पति द्वारा पैतृक मकान और दुकानों की किसी भी प्रकार की रजिस्ट्री बिना पूरी कानूनी जांच के न की जाए।

महिला का आरोप है कि उनके पति शराब के नशे के आदी हैं और उनकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं रहती। 
इसी का फायदा उठाकर कुछ लोग उन्हें बहला-फुसलाकर पैतृक संपत्ति अपने नाम कराने की साजिश कर सकते हैं।

प्रार्थना पत्र के अनुसार ग्राम जगम्मनपुर के हुसेपुरा मेन रोड स्थित मकान संख्या 153, जिसमें तीन दुकानें बनी हैं, परिवार की आजीविका का एकमात्र सहारा है। यह संपत्ति उनके पति को पैतृक विरासत में मिली है। 
महिला का कहना है कि इससे पहले भी उनके पति नशे की हालत में पैतृक जमीन बेच चुके हैं, जिससे परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

दीक्षा ने आशंका जताई है कि अब मकान और दुकानों का बैनामा, हिबानामा, मुहायदानामा अथवा अन्य किसी दस्तावेज के जरिए हस्तांतरण कराने की कोशिश की जा सकती है।
 उन्होंने उपनिबंधक से मांग की है कि यदि उनके पति किसी भी प्रकार के दस्तावेज के पंजीकरण के लिए कार्यालय पहुंचें तो उनकी मानसिक स्थिति, वैधानिक पात्रता और दस्तावेज की पूरी जांच के बाद ही कोई कार्रवाई की जाए।

महिला ने कहा कि यही मकान और दुकानें उनके और बच्चों के सिर पर छत तथा परिवार की रोजी-रोटी का एकमात्र साधन हैं। 
यदि यह संपत्ति भी चली गई तो पूरा परिवार सड़क पर आ जाएगा।

फिलहाल मामला उपनिबंधक कार्यालय पहुंच गया है। आवेदन में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। 
अब निगाहें इस बात पर हैं कि प्रशासन इस प्रार्थना पत्र पर क्या निर्णय लेता है और संभावित संपत्ति विवाद को रोकने के लिए क्या कानूनी कदम उठाए जाते हैं।

शराब की लत से उजड़ने की कगार पर परिवार, पत्नी बोली—'मेरा घर बचा लीजिए ।

आपकी क्या राय है कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं???
#BreakingNews #Jalaun #Madhogarh #Jagammanpur #SonuMaharaj #CrimeReporter #PropertyDispute #Registry #SubRegistrar #AlcoholAddiction #FamilyDispute #UttarPradesh #JalaunNews #UPNews #LegalNews #ViralNews #GroundReport #HindiNews #LatestNews #Bundelkhand #PropertyCase #WomenJustice #PublicInterest #CrimeNews #Breaking #NewsUpdate #RealStory #Justice #SocialIssue #Exclusive

पति की शराब की लत से सहमी पत्नी, पैतृक मकान बचाने को उपनिबंधक से लगाई गुहार पहले बेच चुके हैं पैतृक जमीन, अब इकलौते मकान और दुकानों की रजिस्ट्री रुकवाइए—पत्नी की भावुक अपील माधौगढ़ (जालौन) परिवार की आखिरी संपत्ति बचाने की गुहार लेकर एक महिला उपनिबंधक कार्यालय पहुंची। जगम्मनपुर निवासी दीक्षा पत्नी गौतम रावत ने उपनिबंधक माधौगढ़ को प्रार्थना पत्र देकर अनुरोध किया है कि उनके पति द्वारा पैतृक मकान और दुकानों की किसी भी प्रकार की रजिस्ट्री बिना पूरी कानूनी जांच के न की जाए। महिला का आरोप है कि उनके पति शराब के नशे के आदी हैं और उनकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं रहती। इसी का फायदा उठाकर कुछ लोग उन्हें बहला-फुसलाकर पैतृक संपत्ति अपने नाम कराने की साजिश कर सकते हैं। प्रार्थना पत्र के अनुसार ग्राम जगम्मनपुर के हुसेपुरा मेन रोड स्थित मकान संख्या 153, जिसमें तीन दुकानें बनी हैं, परिवार की आजीविका का एकमात्र सहारा है। यह संपत्ति उनके पति को पैतृक विरासत में मिली है। महिला का कहना है कि इससे पहले भी उनके पति नशे की हालत में पैतृक जमीन बेच चुके हैं, जिससे परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। दीक्षा ने आशंका जताई है कि अब मकान और दुकानों का बैनामा, हिबानामा, मुहायदानामा अथवा अन्य किसी दस्तावेज के जरिए हस्तांतरण कराने की कोशिश की जा सकती है। उन्होंने उपनिबंधक से मांग की है कि यदि उनके पति किसी भी प्रकार के दस्तावेज के पंजीकरण के लिए कार्यालय पहुंचें तो उनकी मानसिक स्थिति, वैधानिक पात्रता और दस्तावेज की पूरी जांच के बाद ही कोई कार्रवाई की जाए। महिला ने कहा कि यही मकान और दुकानें उनके और बच्चों के सिर पर छत तथा परिवार की रोजी-रोटी का एकमात्र साधन हैं। यदि यह संपत्ति भी चली गई तो पूरा परिवार सड़क पर आ जाएगा। फिलहाल मामला उपनिबंधक कार्यालय पहुंच गया है। आवेदन में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। अब निगाहें इस बात पर हैं कि प्रशासन इस प्रार्थना पत्र पर क्या निर्णय लेता है और संभावित संपत्ति विवाद को रोकने के लिए क्या कानूनी कदम उठाए जाते हैं। शराब की लत से उजड़ने की कगार पर परिवार, पत्नी बोली—'मेरा घर बचा लीजिए । आपकी क्या राय है कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं??? #BreakingNews #Jalaun #Madhogarh #Jagammanpur #SonuMaharaj #CrimeReporter #PropertyDispute #Registry #SubRegistrar #AlcoholAddiction #FamilyDispute #UttarPradesh #JalaunNews #UPNews #LegalNews #ViralNews #GroundReport #HindiNews #LatestNews #Bundelkhand #PropertyCase #WomenJustice #PublicInterest #CrimeNews #Breaking #NewsUpdate #RealStory #Justice #SocialIssue #Exclusive

Kalpi, Jalaun | Jun 28, 2026

जुगनू पंचायत का ऐलान: विधायक के गार्डों पर मारपीट के आरोपों को लेकर 5 जुलाई को चुर्खी में न्याय हुंकार पीड़ित परिवार व सर्वसमाज ने किया शांतिपूर्ण महापंचायत का आह्वान, निष्पक्ष जांच, एफआईआर और न्याय की मांग कालपी/उरई (जालौन) कालपी विधानसभा क्षेत्र में 8 जून को कलेक्ट्रेट परिसर में हुई कथित मारपीट और अभद्र व्यवहार की घटना को लेकर अब विरोध तेज हो गया है। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, जिला जालौन की ओर से 5 जुलाई 2026, रविवार को सुबह 10 बजे चुर्खी में जुगनू पंचायत आयोजित करने की घोषणा की गई है। आयोजकों ने इसे अन्याय के खिलाफ लोकतांत्रिक संघर्ष बताते हुए सर्वसमाज से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। महासभा द्वारा जारी अपील के अनुसार ग्राम कुकुहोनू, ब्लॉक महेवा के करीब 15 युवक गांव की गंभीर विद्युत समस्या के समाधान के लिए जिलाधिकारी जालौन को ज्ञापन देने कलेक्ट्रेट उरई पहुंचे थे। आरोप है कि ज्ञापन देने के बाद बाहर निकलते समय उनकी मुलाकात क्षेत्रीय विधायक से हुई। ग्रामीण अपनी समस्या बता रहे थे, तभी विधायक द्वारा कथित रूप से अपमानजनक भाषा का प्रयोग करते हुए कहा गया कि आपके यहां से हमें पांच वोट मिले थे, फिर काम के लिए हमारे पास क्यों आए हो। आरोप है कि इसी दौरान युवक ओम नारायण मोबाइल से वीडियो बना रहे थे, तभी विधायक के सुरक्षा गार्ड अंकित मिश्रा और एक अज्ञात गार्ड ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की तथा मोबाइल छीनकर वीडियो डिलीट करवा दिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पूरी घटना के दौरान विधायक मौके पर मौजूद रहे और उन्होंने कोई हस्तक्षेप नहीं किया। महासभा का यह भी आरोप है कि बाद में विधायक के पुत्र द्वारा कालपी विधानसभा की जनता को कथित रूप से जुगनू कहकर अपमानित किया गया। इसी विरोध में अब जुगनू पंचायत का आयोजन किया जा रहा है। आयोजकों का कहना है कि यदि जनप्रतिनिधियों के सुरक्षा कर्मियों पर ही जनता से मारपीट और साक्ष्य मिटाने जैसे आरोप लगेंगे तो आम नागरिक न्याय के लिए कहां जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण, संवैधानिक और लोकतांत्रिक तरीके से होगा। महासभा की प्रमुख मांगें 1. घटना की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। 2. आरोपी गार्ड अंकित मिश्रा एवं अज्ञात गार्ड के खिलाफ मारपीट और साक्ष्य मिटाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की जाए। 3. पीड़ितों को न्याय दिलाकर कानून का राज स्थापित किया जाए। नोट : यह महापंचायत पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक तरीके से आयोजित किए जाने की घोषणा की गई है। आयोजकों ने सभी सामाजिक संगठनों, युवाओं एवं सर्वसमाज से अपने सहयोगियों के साथ चुर्खी पहुंचकर लोकतांत्रिक ढंग से न्याय की आवाज बुलंद करने की अपील की है। #JugnuPanchayat #KalpiMangeNyay #JusticeForVillagers #JusticeForKalpi #Jalaun #Kalpi #Churkhi #AkhilBharatiyaKshatriyaMahasabha #लोकतंत्र_की_आवाज #न्याय_की_लड़ाई #जुगनू_पंचायत #जालौन #कालपी #UttarPradeshNews - Kalpi News