लालगंज: संग्रामगढ़ में मां और दो साल के बेटे की संदिग्ध मौत, पति हिरासत में
प्रतापगढ़ के संग्रामगढ़ थाना अंतर्गत लालू पट्टी गांव में मां नीता और उसके दो वर्षीय बेटे ईशु की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई। मौत के बाद पति सुरेश को पुलिस ने हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।