आगामी 17 जुलाई को होने वाले मोहर्रम पर्व को लेकर गोपालपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष राजन कुमार ने किया। बैठक में थानाध्यक्ष राजन कुमार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मोहर्रम का त्योहार आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाए।