चनपटिया: मैनाटाड बेतिया पथ में शिवघाट पुल के समीप एक बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई
घटना में बस में सवार सभी यात्री बाल-बाल बच गए। संयोग ही रहा कि भीड़भाड़ वाली जगह पर कोई हताहत नही हुई। बस में करीब 10 यात्री सवार थे। घटना के बाद सभी यात्री दूसरे बस में सवार होकर अपने गंतव्य की ओर चले गए। बस के चालक सुनील झा ने बताया कि बस सुगहां भवानीपुर से बेतिया जा रही थी। तभी शिवघाट पुल के समीप पेंड से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।