चनपटिया: चनपटिया गीधा पंचायत के बरोहिया गांव में कलश यात्रा के साथ हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान हुआ शुभारंभ
कलश यात्रा में शामिल लोग गाजे-बाजे के साथ पाटबंदी स्थित पोखरा पहुंचे, जहां आचार्य देवानंदन तिवारी के द्वारा पूजा अर्चना के बाद महिलाएं एवं युवतियां कलश में जल लेकर यज्ञ स्थल पहुंचे, साथ में जजमान महंथ प्रसाद चौरसिया व गिरजा देवी भी थे इस दौरान बाजे की धुन पर युवा, बच्चे व बूढ़े झूम रहे थे।