चनपटिया: सिरिसिया थाना परिसर में नए आपराधिक कानून को लेकर थानाध्यक्ष ने जन प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
थानाध्यक्ष मदन कुमार ने बताया कि नए कानून में डिजीटल तौर पर एफआईआर, नोटिस, सम्मन, ट्रायल, रिकार्ड, फांरेसिंक, केस डायरी एवं बयान आदि को संग्रहित किया जायेगा, तलाशी और जब्ती के दौरान वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी के लिए बिहार पुलिस के सभी अनुसंधानकर्ताओं को लैपटॉप और मोबाईल उपलब्ध कराये जायेंगे, प्रत्येक थानों का नये उपकरणों के साथ आधुनिकीकरण किया जा रहा है।