चनपटिया: गोपालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय बच्ची के साथ 40 वर्षीय व्यक्ति ने की छेड़खानी, पुलिस ने प्राथमिकी की दर्ज
11 साल की नाबालिग के साथ उसी के गांव के 40 साल के व्यक्ति ने छेड़खानी की है। घटना जिले गोपालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। मामले में पीड़िता की मां ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं, पुलिस पीड़िता की मां के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है सदर एसडीपीओ वन विवेक दीप ने बताया है।