रंगरा चौक: भवानीपुर में रंगदारी मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार
भवानीपुर थाना पुलिस ने वर्ष 2020 के रंगदारी, मारपीट और गाली-गलौज के मामले में फरार चल रहे आरोपी शहन अली उर्फ साजन अली (निवासी मधुरापुर) को गिरफ्तार कर लिया। यह मामला भवानीपुर थाना कांड संख्या 485/20 से जुड़ा है। पुलिस ने बताया कि इस कांड में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।