भगवानपुर: रसलपुर पंचायत सरकार भवन निर्माण के लिए दहिया में भूमि का निरीक्षण, जल्द शुरू होगा कार्य
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के रसलपुर पंचायत में पंचायत सरकार भवन निर्माण को लेकर सोमवार को दोपहर करीब दो बजे दहिया गांव में चिन्हित भूमि का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान राजस्व कर्मचारी जितेंद्र कुमार और स्थानीय मुखिया मुन्ना सहनी मौजूद रहे।