विष्णुगढ़: विष्णुगढ़, टाटीझरिया, दारू प्रखंड से भाजपा कार्यकर्ता 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में हजारीबाग पहुंचे
विष्णुगढ़, टाटीझरिया व दारू प्रखंड से भाजपा कार्यकर्ता लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा हजारीबाग में शामिल हुए। भाजपा हजारीबाग जिला इकाई की ओर से मंगलवार को हजारीबाग शहर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा सह जनसभा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में विष्णुगढ़, टाटीझरिया और दारू प्रखंड सहित जिले से बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।