Public App Logo
विहार ओर उज्जैन की घटना पर बाबा बागेश्वर ने किया गहरा दुख व्यक्त बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर और बिहार के लखीसराय मंदिर में हाल ही में हुए हादसों पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दोनों घटनाओं को अत्यंत हृदयविदारक बताते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों पर इस प्रकार की अप्रिय घटनाएं श्रद्धालुओं के साथ-साथ पूरे समाज को झकझोर कर रख देती हैं। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने प्रमुख तीर्थस्थलों और धार्मिक स्थलों पर प्रचलित वीआईपी एंट्री व्यवस्था पर कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने दो टूक कहा कि भगवान के दरबार में सभी भक्त एक समान होते हैं, इसलिए धार्मिक स्थलों पर वीआईपी एंट्री और विशेष दर्शन व्यवस्था को पूरी तरह से बंद किया जाना चाहिए। उनका मानना है कि वीआईपी व्यवस्था के कारण आम श्रद्धालुओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और कई बार व्यवस्थाएं बिगड़ने से भगदड़ जैसे हालात बन जाते हैं। उन्होंने मंदिर प्रशासनों और सरकारों से अपील की कि बड़े धार्मिक स्थलों पर भीड़ नियंत्रण के लिए पुख्ता, पारदर्शी और आधुनिक सुरक्षा इंतजाम किए जाएं। उन्होंने कहा कि आम जनता और दूर-दराज से आने वाले भक्तों की सुरक्षा सर्वोपरि होनी चाहिए। यदि सभी के लिए एक समान और व्यवस्थित कतार प्रणाली लागू की जाए, तो ऐसे हादसों को प्रभावी रूप से रोका जा सकता है। - Chhatarpur News