Public App Logo
छतरपुर में आर एस एस के कार्यकर्ता की आत्महत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है आज सर्वे समाज के लोगो ने सैकड़ों की संख्या मे रैली निकालकर एसपी को ज्ञापन सौपा हिंदू संगठन ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि ढुलमुल रवैये के कारण पुष्पेंद्र सिंह परमार को आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ा।,मामला रगौली निवासी पुष्पेंद्र सिंह परमार से जुड़ा है। परिवार का आरोप है कि एक लड़की और उसके पिता-चाचा द्वारा लगाए गए झूठे आरोपों में पुष्पेंद्र सिंह को फंसाया गया।मृतक के भाई का आरोप है ,कि जो हमारे भाई है पुष्पेंद्र सिंह परमार इस केस में उनको झूठा आरोपी बनाया गया। इसमें पुलिस का ढुलमुल रवैया रहा है इसी कारण उन्होंने आत्महत्या की। इसमें एक लड़की थी, लड़की ने पिता के साथ और चाचा के साथ आरोप लगाए थे,संगठन ने आरोप लगाया कि पुलिस गोविंद सोनी के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय पुष्पेंद्र को पास्को एक्ट में फंसाने की धमकी दे रही थी। साथ ही पुलिस पर लेनदेन का भी आरोप लगाया गया, पुलिस का ढुलमुल रवैया के कारण ही आत्महत्या के लिए उसको उकसाया गया है।एसपी ने ज्ञापन के आधार बिजावर एसडीओपी को जांच के आदेश कर दिये है। हिमांशु अग्रवाल छतरपुर - Chhatarpur News