Public App Logo
छतरपुर जहां एक ओर पूरा देश आज नागपंचमी पर नाग देवता की पूजा में लीन है, वहीं छतरपुर के नौगांव में नाग देवता का अंदाज कुछ अलग ही देखने को मिला। यहां नाग और कुत्तों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई,मामला नौगांव की एक बगिया का है अचानक बगिया में एक नाग आ पहुंचा नाग को देखते ही बगिया के डॉग ने जैसे नागपंचमी की पूजा छोड़कर सुरक्षा की कमान संभाल ली बस फिर क्या था, दोनों आमने-सामने आ गए।,वीडियो में साफ दिख रहा है, कभी नाग फन फैलाकर कुत्ते को डराता, तो कभी कुत्ता नाग पर भौंकता नजर आया वहां मौजूद लोगों ने इस पूरे मुकाबले को मोबाइल में कैद कर लिया,अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है मानो नागपंचमी पर नाग देवता दर्शन देने आए थे, लेकिन डॉग ने बिना बुलाए ही उनकी सुरक्षा जांच शुरू कर दी।जीत किसकी हुई ये तो पता नहीं, लेकिन इतना तय है कि लोगों को पूजा के साथ-साथ भरपूर मनोरंजन भी मिल गया। हिमांशु अग्रवाल छतरपुर - Chhatarpur News