कोंडागांव: कलेक्टर ने ली जिला अस्पताल के जीवन दीप समिति की बैठक, जिला अस्पताल में टेलीरेडियोलॉजिस्ट के माध्यम से मिलेगी अब सुविधा
कोंडागांव कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला अस्पताल के जीवनदीप समिति की बैठक जिला कार्यालय में आयोजित की गई। कलेक्टर ने अस्पताल में एक्स-रे, सोनोग्राफी सहित प्रयोगशाला में प्रतिदिन दी जाने वाली सुविधाओं के संबंध में चर्चा की और सिटी स्कैन हेतु टेलीरेडियोलॉजिस्ट के माध्यम से सेवाएं प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।