कोंडागांव: शिक्षा,स्वास्थ्य,पोषण,रोजगार एवं कृषि के क्षेत्र में कोंडागांव जिला करेगा सत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त-कलेक्टर कुणाल दुदावत
4 जुलाई को कोंडागांव जिले में संपूर्णता अभियान लॉन्च किया गया है वही इस अवसर पर कलेक्टर कुणाल दूदावत ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कोंडागांव जिला शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, रोजगार एवं कृषि के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा नीति आयोग द्वारा निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर हम विकास की राह में हम तेजी से आगे बढ़ेंगे।