कोंडागांव: गायत्री मंत्र का अलख जगाने वाले कोंडागांव के अमृतलाल साहू पंचतत्व में हुए विलीन, अंतिम संस्कार कार्यक्रम में उमड़ी भीड़
4 जुलाई को मिली जानकारी अनुसार अविभाजित मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में गायत्री यज्ञ एवं गायत्री मंत्र का अलख जगाने में प्रमुख भूमिका निभाने वाले दिवंगत अमृतलाल साहू बस्तर संभाग के कोने-कोने एवं सुदूर अंचल में पहुंचकर पैदल और साइकिल से यात्रा करते हुए गायत्री को जन-जन में पहुंचाने में अपने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अमृतलाल साहू हुए पंचतत्व में विलीन।