कोंडागांव: कोंडागांव जिले में संपूर्णता अभियान का हुआ शुभारंभ, लक्ष्य हासिल कर कोंडागांव को बनाएंगे अग्रणी जिला - विधायक लता उसेंडी
नीति आयोग द्वारा आकांक्षी जिला एवं ब्लॉक के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, रोजगार एवं कृषि के क्षेत्र में निर्धारित संकेतों के लक्ष्य को शत प्रतिशत प्राप्त करने के लिए संपूर्णता अभियान का शुभारंभ कोंडागांव जिले में गुरुवार को किया गया है। सुश्री लता उसेंडी ने कहा की नीति आयोग द्वारा निर्धारित इन लक्ष्यों को प्राप्त कर हम विकास की राह में तेजी से आगे बढ़ेंगे।