कोंडागांव: नगरसेना के जवान ने पारिवारिक कलह के चलते कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या करने का किया प्रयास, जिला अस्पताल में उपचार जारी
कोंडागांव जिले के नगरसेना का आरक्षक बाबूलाल नेगी उम्र 40 वर्ष को आज दोपहर गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है ईरागांव निवासी बाबूलाल नेगी अपने घर गया हुआ था वहीं आज जब वह जिला मुख्यालय ड्यूटी में पहुंचा तो वह कीटनाशक का सेवन कर चुका था तथा उनके द्वारा सहयोगी कर्मचारीयों को कीटनाशक सेवन करने की बात बताई गई। उपचार जारी है।