घाटमपुर: घाटमपुर में रोडवेज बस और ट्रक में हुई टक्कर, दो लोगों की हुई मौत व 5 लोग घायल
घाटमपुर के जहांगीराबाद के पास रोडवेज बस और ट्रक में आमने-सामने टक्कर हो गई।दुर्घटना में ट्रक चालक मोहित यादव और रोडवेज बस चालक प्रवीण कुमार की मौके पर मौत हुई। पांच सवारियां घायल हुई।थाना प्रभारी ने बताया घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।3 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलने के बाद स्थिति सामान्य हुई है।