शाहजहांपुर: जिला जेल में काकोरी ट्रेन शताब्दी के मौके पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन, जेल अधीक्षक भी हुए शामिल
दरअसल आज काकोरी ट्रेन शताब्दी के मौके पर जिला जेल में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर अपर जनपद न्यायाधीश पीयूष तिवारी ने पहुंच कर मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में लखनऊ से पहुंची कवित्री संध्या त्रिपाठी ने अपनी प्रस्तुति दी।